डुंडा: अतिवृष्टि से नौगांव खड्ड में भारी उफान आया, खड्ड का पानी बाजार और घरों में घुसा, उफान में सड़क पर खड़े वाहन भी बहे
शनिवार शाम करीब 5 बजकर 30 मिनट पर तेज बारिश के कारण हुई अतिवृष्टि से नौगांव खड्ड में भारी ऊफान आ गया। उफान पर आए खड्ड का पानी और मलबा बजार और दर्जनों घरों में घुस गया। वहीं सड़क पर खड़े कुछ वाहन पानी के सैलाब में बह गए। आप देख सकते किस तरह नौगांव खड्ड भारी उफान आ रहा है। जिसका पानी बाजार और घरों में घुसा है।