चरखारी: चरखारी के चिंतेपुरा मुहाल में तारबाड़ी विवाद, कुल्हाड़ी चली, दोनों पक्षों पर FIR दर्ज
चरखारी के चिंतेपुरा निवासी रामसिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह घर में तारबाड़ी लगा रहा था तभी परिवार के भूपेंद्र व उसकी मां सरस्वती ने विरोध किया। विवाद बढ़ने पर मारपीट में रामसिंह व पत्नी सावित्री घायल हो गईं। वहीं दूसरे पक्ष के भूपेंद्र ने रामसिंह, सुरेंद्र, सावित्री व सर्वेश पर मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। दोनों पक्षों पर FIR दर्ज की गई।