सुल्तानपुर: कांग्रेस के पूर्व सचिव के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने शिक्षा के अधिकार अधिनियम 2009 के संबंध में BSA को सौंपा ज्ञापन
सुलतानपुर में कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव रणजीत सिंह सलूजा के नेतृत्व में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपिका चतुर्वेदी को कांग्रेसियों ने शिक्षा के अधिकार अधिनियम 2009 के संबंध में ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि जिले में 550 प्राइवेट विद्यालयों की मान्यता है लेकिन RTE पोर्टल पर सिर्फ 342 विद्यालय ही विभाग द्वारा दर्ज कराए गए हैं।