उज्जैन ग्रामीण: पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव फिल्म ‘राहु केतु’ के गीत लॉन्च कार्यक्रम में शामिल हुए
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार रात 10:30 के लगभग पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड में आयोजित फिल्म ‘राहु केतु’ के गीत लॉन्चिंग कार्यक्रम में शामिल हुए। इस भव्य आयोजन में फिल्म जगत की चर्चित हस्तियां अभिनेता पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुकी प्रसिद्ध सिंगर रजा कुमारी विशेष रूप से मौजूद रहीं।