वारासिवनी: मंगलवार बाजार में सक्रिय मोबाइल चोर गिरोह, खरीदारी करने पहुंचे तीन लोगों के उड़ाए मोबाइल फोन ऊपर के जेब में ना रखे फोन
उत्कर्ष सिटी क्षेत्र के समीप लगने वाले मंगलवार बाजार में इन दिनों मोबाइल चोर गिरोह सक्रिय है। बाजार करने आने वाले लोगों के मोबाइल ऊपरी जेब से आसानी से चोरी कर चोर फरार हो जाते हैं। बताया जा रहा है कि यह गिरोह संगठित तरीके से वारदात को अंजाम दे रहा है। कुछ दिनों तक शांत रहने के बाद फिर सक्रिय हो जाता है।