हमीरपुर: सुमेरपुर क्षेत्र में मानसून की बारिश शुरू होते ही हाईवे उखड़ने लगा
मंगलवार को सुबह से शुरू हुई मानसून की बारिश का सिलसिला बुधवार को भी दिनभर जारी रहा। मानसून की इस बारिश को नेशनल हाईवे बर्दाश्त नहीं कर पा रहा है और पिछले 24 घंटे में यह कई जगह उखड़कर गढ्ढ़ों में तब्दील हो गया। इससे हादसों का खतरा बढ़ गया है। मंगलवार को मानसून ने पूरे क्षेत्र में जोरदार दस्तक देकर जमकर पानी बरसाया। बारिश का यह सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। प