घोड़ाडोंगरी: सारनी के वार्ड क्र 12 में जीजा ने साले के मकान में लगाई आग, पुलिस ने आरोपी जीजा को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
घोड़ाडोंगरी तहसील के सारनी के वार्ड क्र 12में जीजा ने साले के मकान में आग लगा दी।जिससे मकान का सारा सामान जलकर खाक हो गया।सारनी पुलिस ने रविवार को आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।सारनी थाना प्रभारी अरविंद कुमरे ने बताया कि सारनी के वार्ड क्र12 में जीजा राकेश अड़लक ने अपने साले सतीश सोनारे के मकान में आग लगा दी। जिससे मकान का सारा सामान जलकर खाक हो गया।