ऊंचाहार: बाहरपुर गांव में दीवार से सटाकर बिजली का पोल लगाने का आरोप, एक्सीयन से की गई शिकायत
ऊँचाहार ब्लाक क्षेत्र के बाहरपुर गांव में बिजली कर्मचारियों ने सांठगांठ करके पोल को एक किसान के मकान की दीवार से सटाकर लगवा दिया, जिसकी शिकायत अधिशासी अभियंता से की गई है।गाँव के नीरज कुमार ने बताया कि, गाँव के एक व्यक्ति के घर के पास लगें बिजली के पोल को उसी व्यक्ति के कहने पर उसकी दीवार से सटाकर लगा दिया गया है।जिससे बिजली के तारों से खतरा बना हुआ है।