राघोगढ़: NH 46 गादेर घाटी से धरनाबदा पुलिस ने चोरी की बाइक पर जहरीली शराब बेचते दो तस्कर पकड़े, लूट और चोरी का भी खुलासा हुआ
राघोगढ़ के धरनावदा थाना पुलिस ने NH 46 गादेर घाटी से बीती रात चोरी की बाइक पर जहरीली शराब बेचे खड़े दो तस्कर राठौर पारदी और रोनी पारदी निवासी गोकुल सिंह चक गुना को गिरफ्तार किया है। 6 जुलाई को थाना प्रभारी ने बताया, जप्त बाइक म्याना थाना के खोखर गांव से चोरी की थी। वही बेरखेड़ी के जंगल में बुजुर्ग दंपति से मारपीट और सोने के टॉप्स नगदी की लूट की भी थी।