आज 24 नवंबर, सोमवार दोपहर करीब 3 बजे, बगहा नगर स्थित पंडित उमाशंकर तिवारी महाविद्यालय, बगहा-01 के प्रांगण में बहुचर्चित पुस्तक ‘मैं हूं अविनाश’ का गरिमामय विमोचन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित गणमान्य लोगों ने लेखक की इस रचना को मानव जीवन की संवेदनाओं का सजीव दस्तावेज बताया।