रामगढ़ थाना क्षेत्र के पीढ़े के युवक 31 वर्षीय नानहू सिंह पिता रामटहल सिंह की डेड बॉडी गांव से तीन किलोमीटर दूर सेमर मरवा जंगल में मिला। युवक चार दिनों से लापता था। परिजन उसकी खोजबीन में जुटे हुए थे, लेकिन कुछ पता नहीं चल रहा था। जंगल गए गांव वालों से नानहू की डेड बॉडी पेड़ से लटके रहने की जानकारी हुई।