पीपलखूंट: पीपलखूंट के कुपड़ा में हनुमान मूर्ति स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव धूमधाम से सम्पन्न
प्रतापगढ़ जिले के पीपलखूंट क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत कुपड़ा में हनुमान मूर्ति स्थापना, मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं विशाल गंगाजल यात्रा का भव्य आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन प्रशासक प्रतिनिधि रमेश निनामा के नेतृत्व में किया गया, जिसमें सागबारी, टामटिया सहित आसपास की ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम के