बेरो: पाड़हा मेला की तैयारी में जुटा झारखंड युवा मंच, मेला परिसर में शौचालय, प्याऊ और बोरिंग की होगी व्यवस्था
Bero, Ranchi | May 26, 2026 बेड़ो में 3 जून को आयोजित होने वाले 37वें पाड़हा मेला की तैयारी को लेकर झारखंड युवा मंच के केंद्रीय अध्यक्ष मसुद आलम ने मेला स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मेला परिसर में 20 शौचालय, 10 प्याऊ और एक बोरिंग की व्यवस्था कराने की घोषणा की। पुराने शौचालयों की मरम्मत के लिए 10 हजार रुपये की सहायता राशि भी दी गई।