धनौरा: गजरौला में दहेज के लिए विवाहिता को निकाला, इंसाफ न मिलने पर पूरी रात धरने पर बैठी
गजरौला थाना क्षेत्र के मोहल्ला सरदार नगर का है। पीड़िता का आरोप है कि उसकी शादी 6 साल पहले सरदार नगर निवासी युवक से हुई थी। आरोप है कि पति ने दहेज की मांग करते हुए उसे घर से निकाल दिया और समझौते की बात कही। लेकिन 7 महीने बीतने के बाद भी न समझौता हुआ, न उसे घर में एंट्री मिली।थक-हारकर विवाहिता ने गजरौला थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई।