शाहजहांपुर: रेलवे के बेदखली नोटिस के बाद झुग्गी-झोपड़ी परिवारों के समर्थन में सपा का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा
शाहजहांपुर।रेलवे भूमि से झुग्गी-झोपड़ी हटाने के लिए जारी नोटिस के विरोध में सोमवार को समाजवादी पार्टी ने जिलाध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। सैकड़ों कार्यकर्ता और प्रभावित परिवार खिरनीबाग स्थित जीआईसी मैदान के पास एकत्र हुए और जुलूस निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां उत्तर रेलवे प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर डीआरएम बरेली और