सहरसा में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक किशोर कुमार के पक्ष में जबरदस्त जनसमर्थन देखने को मिला। सुपर मार्केट सहरसा से शुरू हुए उनके भव्य रोड शो में हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाएं, युवा और वरिष्ठ नागरिक सभी वर्ग के लोग इसमें शामिल हुए। भीड़ के जोश और नारों से पूरा शहर गूंज उठा