बीरपुर: नौला भगवती स्थान में आषाढ़ी वार्षिक पूजा संपन्न, ध्वजारोहण व देवी जागरण से गूंजा परिसर
वीरपुर प्रखंड के नौला गांव स्थित प्राचीन भगवती स्थान में मंगलवार को दोपहर करीब दो बजे आषाढ़ी वार्षिक पूजा श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुई। भजन-कीर्तन और देवी गीतों से पूरा परिसर भक्तिमय बना रहा। मंगलवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान भगत पंडित रामनिवास झा ने पारंपरिक धार्मिक करतबों का प्रदर्शन कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।