खंडवा: नांदेड़ रेल मंडल बैठक में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का अधिकारियों पर हमला, खंडवा-तुकाईथड़ के बीच जल्द ट्रेन चलाने की मांग
नांदेड़ रेल मंडल कार्यालय में दक्षिण मध्य रेलवे के महाप्रबंधक संजीव श्रीवास्तव और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ क्षेत्रीय सांसदों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में खंडवा-बुरहानपुर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने खंडवा-तुकाईथड़ रेलखंड पर अधूरे विद्युतीकरण और गेज कन्वर्जन कार्य को लेकर अधिकारियों को कड़े सवालों के घेरे में लिया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 में सीआरएस हो