दमोह: दमोह-सागर रोड पर बांसा तारखेड़ा के पास भीषण हादसा, 4 से अधिक वाहन टकराकर हुए क्षतिग्रस्त
Damoh, Damoh | Apr 10, 2026 दमोह। सागर मार्ग स्थित बांसातारखेड़ा टोल के पास ग्राम सिहोरा पड़रिया में 4-5 वाहन आपस में टकरा गए। हादसे के बाद दमोह-सागर मार्ग पर जाम लग गया। सूचना पर देहात थाना प्रभारी अमित गौतम और चौकी प्रभारी विक्रम दांगी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से क्रेन बुलाकर वाहनों को हटवाया, जिसके बाद यातायात बहाल हो सका।