जगदलपुर: शिक्षा विभाग में लापरवाही पर सख्ती, खंड शिक्षा अधिकारी से जिला शिक्षा अधिकारी ने मांगा स्पष्टीकरण
बस्तर जिले के शिक्षा विभाग में लापरवाही पर जिला शिक्षा अधिकारी ने सख्त रुख अपनाया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बस्तर के खंड शिक्षा अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। समय पर जवाब नहीं देने की स्थिति में सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।