नरपतगंज: बढ़ेपारा वार्ड 7 में अज्ञात असामाजिक तत्वों ने पोखर में डाला जहर, लाखों की मछली मरी, स्थानीय लोगों ने जताया आक्रोश
नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के बढ़ेपारा पंचायत के वार्ड संख्या 7 में आसामाजिक तत्वों के द्वारा पोखर में जहर डालने का मामला सामने आया है। जिसमें लाखों रुपए की मछली मरने के बाद स्थानीय लोगों ने आक्रोश प्रकट कर स्थानीय प्रशासन से कार्रवाई करने की मांग की।