बेगूसराय: चेरियाबरियारपुर थाना पुलिस ने विश्वकर्मा चौक से अपहृत व्यक्ति को बरामद किया, SP ने दी जानकारी
चेरियाबरियारपुर थाना की पुलिस ने अपहर्ता को विश्वकर्मा चौक के निकट से सकुशल बरामद कर लिया है. इस बात की जानकारी शनिवार की शाम 5:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. एसपी ने कहा कि पिछले दिनों चेरियाबरियारपुर थाना में एक लड़की के अपहरण किए जाने का मामला दर्ज किया गया था.