बांका: नयाटोला मोहल्ला में एक मजदूर तीन मंजिला से गिरकर हुआ जख्मी, मायागंज रेफर
Banka, Banka | Jun 17, 2026 शहर के नयाटोला मोहल्ला में एक मजदूर तीन मंजिला से गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी मजदूर को बुधवार की सुबह 11:00 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे मायागंज अस्पताल रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार पुनसिया गांव निवासी मजदूर सुमन कुमार नया टोला मोहल्ला के एक घर के तीन मंजिला पर काम कर रहा था।