बांका: सन्होला गांव में महिला को लगा बिजली का करंट, मायागंज अस्पताल में किया गया रेफर
Banka, Banka | May 10, 2026 सन्होला गांव में एक महिला को बिजली करंट लग गया।जिससे उसकी स्थिति गंभीर हो गई। रविवार की सुबह 11 बजे महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार करने के बाद महिला को बेहतर उपचार के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार सन्होला गांव निवासी कन्हैया यादव की पत्नी दुलारी देवी अपने घर में खाना बना रही थी।