सिल्ली: सिल्ली-रांगामाटी रोड पर पीपल का पेड़ गिरने से यातायात बाधित
Silli, Ranchi | May 16, 2026 तेज आंधी-तूफान के दौरान सिल्ली रांगामाटी रोड पर झाबरी गांव के सामने एक विशाल पीपल का पेड़ सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरने से सड़क पर आवागमन बाधित हो गया और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना के दौरान किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।