टिमरनी: टिमरनी पुलिस ने तार चोरी का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, 35 हजार रुपये का सामान बरामद
Timarni, Harda | Jun 7, 2026 टिमरनी पुलिस ने खेतों में मोटर से केबल वायर चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया सामान बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 35 हजार रुपये मूल्य के केबल वायर और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है। टिमरनी पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र में दर्ज अन्य लंबित चोरी के मामलों में भी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और जांच जारी है।