घुवारा: रामटोरिया ने कूलर में उतरे करंट से 23 वर्षीय युवक की मौत, रामटौरिया गांव में पसरा मातम
रामटौरिया गांव में कूलर से करंट लगने के कारण 23 वर्षीय मोहित राठौर की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम करीब 5 बजे कूलर चलाते समय करंट की चपेट में आने से मोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।