गोरखपुर: बुद्ध विहार गेट से टकराई तेज रफ्तार कार, बुलेट भी चपेट में आई, कार का पिछला पहिया 50 मीटर दूर पहुंचा
सोमवार की रात एक तेज रफ्तार कार हादसे का शिकार हो गई।यह घटना पैडलेगंज स्थित बुद्ध विहार के मुख्य गेट पर हुई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,नौका विहार की तरफ से आ रही एक फॉक्सवैगन पोलो कार तेज रफ्तार में थी।अचानक नियंत्रण खोने के बाद कार सीधे बुद्ध विहार के गेट से जा टकराई।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के पीछे का पहिया अलग होकर करीब 50 मीटर दूर तक जा पहुचा।