ज्ञानपुर: गोपीगंज में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन, पांच नवयुगलों ने लिए सात फेरे
बिंद समाज विकास परिषद भदोही के द्वारा गोपीगंज में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया जिसमें पांच नवयुगल ने अग्नि को साक्षी मानकर एक दूसरे के साथ सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंध हो गए। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक विपुल दुबे ने दीप प्रज्वलित करके किया। सभी ने नवयुगलों को आशीर्वाद दिया।