ज्ञानपुर: कौलापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास लोकसभा चुनाव के दिन हुई हत्या के मामले में प्रधान को किया गया गिरफ्तार
गोपीगंज पुलिस ने लोकसभा चुनाव के दिन हुई हत्या के मामले में आरोपी आनापुर के ग्राम प्रधान चंदन तिवारी को गिरफ्तार किया। हत्याकांड के बाद से ही आरोपी फरार था। पुलिस ने उसे कौलापुर रेलवे क्राॅसिंग के पास गिरफ्तार किया।पुलिस ने बताया कि इसी साल 25 मई को लोकसभा चुनाव के मतदान के दिन कौलापुर रेलवे क्राॅसिंग के पास एक लाश मिली थी।