महेंद्रगढ़: राजकीय पीजी कॉलेज नारनौल में हरियाणा दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
आज शनिवार 12:00 बजे हरियाणा दिवस पर एक नवंबर को नारनौल के राजकीय पीजी कॉलेज में एक दिवसीय जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार, पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ और डीएमसी सहित अनेक अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में छात्राओं ने हरियाणवी लोकनृत्य कर सबको झूमने पर विवश कर दिया।