हज़ारीबाग: राजस्थान की घटना पर बटेश्वर मेहता का कड़ा बयान, दोषियों को फास्ट ट्रैक में फांसी और पीड़िता को न्याय की मांग
राजस्थान में 13 वर्षीय बच्ची से कथित दुष्कर्म के मामले पर झारखंड स्वतंत्रता सेनानी विचार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष बटेश्वर प्रसाद मेहता ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सरकार से फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने और पीड़िता को जल्द न्याय दिलाने की मांग की। साथ ही महिलाओं से अन्याय और शोषण के खिलाफ निडर होकर डटकर मुकाबला करने और अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने की अपील की।