बड़वारा: बड़वारा के भुड़सा संगमघाट पर धड़ल्ले से चल रहा अवैध रेत उत्खनन,
Badwara, Katni | Jun 27, 2026 जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम भुड़सा में इन दिनों छोटी महानदी कि घाटों पर रेत माफिया का आतंक चरम पर है। भुड़सा ग्राम के संगमघाट और नौआ घाट पर बेखौफ होकर अवैध रेत खनन और परिवहन को अंजाम दिया जा रहा है। शनिवार को इस अवैध कारोबार का एक वीडियो सामने आने के बाद प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है।