कांके: रांची रेलवे स्टेशन पर यात्री का छूटा बैग आरपीएफ ने किया बरामद, यात्री को वापस लौटाया
Kanke, Ranchi | Aug 4, 2024 रांची रेलवे स्टेशन पर यात्री का छूटा बैग आरपीएफ ने बरामद किया और यात्री को वापस लौटा दिया गया। दरअसल एक यात्री को ट्रेन से राउरकेला जाना था। इसी क्रम में उसका बैग रांची रेलवे स्टेशन में छूट गया था। बैग में एक कैमरा, 02 मोबाइल चार्जर, 02 पेनड्राइव था जिसका मूल्य लगभग 50 हजार बताया जा रहा है।