कुरावली: कुरावली नगर में बैंक ऑफ़ इंडिया में सॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग
बैंक आफ इण्डिया में आग लग जाने की सूचना दी उक्त सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचे तो जानकारी हुयी की बैंक ऑफ इंडिया के सर्वर रूम में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई है जिसको फायर सर्विस की गाडी की मदद से बुझा दिया गया है ,बैंक कर्मी प्रत्यूष कुमार एवं मकान मालिक दिलीप राठौर मौके पर मौजूद है। किसी प्रकार की कोई जनहानी नहीं हुई है।