डेहरी: जिला जनता दरबार में 8 मामलों की सुनवाई, दिए गए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
Dehri, Rohtas | May 4, 2026 जिला जनता दरबार में 8 मामलों की सुनवाई, त्वरित कार्रवाई के निर्देश। सोमवार को दोपहर क़रीब तीन बजे रोहतास के जिला पदाधिकारी द्वारा ‘सबका सम्मान - जीवन आसान’ (Ease of Living) अभियान के तहत जिला पदाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 8 लोगों ने अपनी शिकायतें और आवेदन प्रस्तुत किए।