मऊरानीपुर: मऊरानीपुर क्षेत्र में पारिवारिक कलह से टूटे कारोबारी ने सल्फास खाकर दी जान, सुसाइड नोट में लिखा- बेटा न दे अर्थी को कंधा
मऊरानीपुर क्षेत्र के कारोबारी घनश्याम दास सेन ने पारिवारिक विवाद से परेशान होकर सल्फास खा लिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जेब से मिले सुसाइड नोट में बेटे को अर्थी में कंधा न देने की बात लिखी मिली है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।