बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि नाबालिग पीड़िता से संबंधित किसी भी वीडियो या सामग्री को प्रचारित-प्रसारित न करें।
नाबालिग पीड़िता की पहचान उजागर करना, उनकी गरिमा को ठेस पहुँचाना या ऐसे संवेदनशील वीडियो को शेयर एवं रीपोस्ट करना कानून के तहत दंडनीय हो सकता है।
आमजन से अनुरोध है कि ऐसे वीडियो या सामग्री को किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अथवा अन्य माध्यम से शेयर, डाउनलोड या रीपोस्ट न करें। संवेदनशील मामलों में पीड़िता की निजता और गरिमा की रक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है।
— सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, बिहार सरकार