श्रीनगर: श्रीनगर पुलिस ने हंगामा कर रहे दो शराबियों को किया जेल भेजा
श्रीनगर पुलिस ने गुरुवार को चार बजे गश्ती के दौरान थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो शराबियों को हिरासत में लिया। थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि मखनाहा में हंगामा कर रहे सन्नी कुमार व प्रमोद यादव को हिरासत में लिया गया। हिरासत में लिए युवकों का ब्रेथएनाईजर से जांच करवाने पर शराब पीने की पुष्टि हुई।