मंडला: यातायात विभाग के सूबेदार योगेश राजपूत ने दिखाई मानवता, बाइक चालक को हेलमेट भेंट किया
Mandla, Mandla | May 10, 2026 यातायात नियमों को लेकर जहां अक्सर सख्ती और चालानी कार्रवाई की तस्वीर सामने आती है, रविवार को दोपहर 2:30 बजे मंडला जिले में यातायात विभाग में पदस्थ सूबेदार योगेश राजपूत ने एक अलग ही मिसाल पेश की है। सूबेदार योगेश राजपूत ने मानवीय पहल दिखाते हुए बिना हेलमेट वाहन चला रहे एक बाइक चालक को न केवल रोका, बल्कि उसे समझाइश देते हुए खुद अपने हाथों से हेलमेट भेंट किया।