चूरू: चूरू जिले में जनगणना-2027 के प्रथम चरण में प्रगणक घर-घर जाकर जुटा रहे आवासीय सुविधाओं से जुड़ी जानकारी
Churu, Churu | May 23, 2026 प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में जिले के 21 चार्ज क्षेत्रों में जनगणना-2027 के प्रथम चरण ‘मकान सूचीनकरण एवं मकानों गणना' का कार्य तत्परता एवं सुव्यवस्थित ढंग से निरंतर जारी है। प्रगणक घर घर जाकर जानकारी जुटा रहे हैं और आवासीय सुविधाओं से जुड़े आंकड़ों का संकलन पारदर्शी, त्वरित एवं प्रभावी तरीके से कर रहे हैं।