ब्यावरा: किसान के बेटे अर्जुन ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में प्रदेश की टॉपर सूची में दूसरा स्थान प्राप्त किया
Biaora, Rajgarh | Apr 15, 2026 ब्यावरा के मगरियादे गांव निवासी किसान विजय सिंह गुर्जर के पुत्र अर्जुन गुर्जर ने 12वीं बोर्ड परीक्षा गणित संकाय में बुधवार को प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस पर दोपहर 2:00 करीब मानस हाई सेकेंडरी स्कूल में स्कूल प्राचार्य और स्टाफ के द्वारा अर्जुन का सम्मान भी किया गया। इस दौरान अर्जुन ने इसका श्रेय परिजनों और स्कूल के शिक्षकों को दिया है।