पोड़ी उपरोड़ा: गर्ल्स हॉस्टल में असामान्य हरकतें, तहसीलदार व स्वास्थ्य अमला पहुंचे, छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया
कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा संचालित 100 सीटर कन्या छात्रावास में छात्राओं की तबीयत बिगड़ने, भूत-प्रेत की आशंका पर बैगा बुलाने की खबर सामने आने के बाद प्रशासन सक्रिय हो गया है।पोड़ी उपरोड़ा एसडीएम मनोज बंजारे के निर्देश पर तहसीलदार विनय देवांगन, नायब तहसीलदार सुमन दास मानिकपुरी एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हॉस्टल पहुंची.