गायघाट: बेरुआ पुल के पास NH-27 पर तेज रफ्तार बाइक ने रेलिंग में मारी टक्कर, दो युवक गंभीर घायल
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के बेरुआ पुल के समीप एनएच 27 पर बाइक सवार ने एनएच किनारे रेलिंग में जबरदस्त ठोकर मार दी। घटना गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है। इस घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का पहचान महमदपुर सूरा गांव के 23 वर्षीय विशाल कुमार और 20 वर्षीय छोटू कुमार बताया गया है।