जमालपुर: विधायक नचिकेता मंडल की पहल से टला अतिक्रमण अभियान, 50 महादलित परिवारों के घर उजड़ने से बचे
रेलवे की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर गुरुवार दोपहर डीजल शेड स्थित महादलित बस्ती में चलाया जाने वाला अभियान फिलहाल टाल दिया गया। विधायक नचिकेता मंडल की पहल के बाद रेलवे प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था के लिए समय देने पर सहमति जताई, जिससे करीब 50 महादलित परिवारों की झुग्गी-झोपड़ी और कच्चे मकान उजड़ने से बच गए।गुरुवार दोपहर सहायक नगर अभियंता रेल राजीव कुम