वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में बुधवार की सुबह करीब 10 बजे नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के समर्थन में मेगा हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और नारी सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करना रहा।