धनवार: ग्रामीणों ने राशन से लदे ऑटो को पकड़कर पुलिस को सौंपा, कालाबाजारी का आरोप लगाया
धनवार प्रखंड स्थित डोरंडा पंचायत के लहरियाटांड गांव में बुधवार देर रात ग्रामीणों ने पीडीएस अनाज से लदा एक ऑटो पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। साथ ही ग्रामीणों ने राशन की कालाबाज़ारी का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना मिलने पर घोड़थम्बा ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और अनाज लदे टेम्पो को जब्त कर थाने ले गई।