ऊना: सोनालिका ट्रैक्टर इंडस्ट्री ने जिला प्रशासन ऊना को भेंट किया ट्रैक्टर
सोनालिका ट्रैक्टर इंडस्ट्री होशियारपुर ने सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत शुक्रवार को जिला प्रशासन ऊना को एक डीआई-47 मॉडल ट्रैक्टर भेंट किया। इस ट्रैक्टर की अनुमानित कीमत 7.50 लाख रुपये है। कंपनी के एचआर मैनेजर जितेंद्र सिंह ने उपायुक्त ऊना जतिन लाल को यह ट्रैक्टर उपायुक्त कार्यालय परिसर में औपचारिक रूप से सौंपा।