ऊना: डंगोली में जल शक्ति विभाग की योजना का विरोध, ग्रामीणों ने कहा- गांव से बाहर नहीं जाएगी पानी की एक भी बूंद #jansamasya
उपमंडल ऊना की ग्राम पंचायत डंगोली में जल शक्ति विभाग द्वारा बंगाणा के लिए प्रस्तावित पेयजल योजना का ग्रामीणों ने जोरदार विरोध किया है। ग्रामीणों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वे अपने गांव की सीमा से बाहर एक भी बूंद पानी नहीं जाने देंगे। योजना के तहत बंगाणा क्षेत्र के लिए डंगोली में पेयजल योजना स्थापित की जानी थी, जिसे लेकर स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है।