छतरपुर नगर: कलेक्टर ने दिए निर्देश: ग्रामीण स्तर पर 14-15 वर्ष की बालिकाओं के एचपीवी टीकाकरण पर दिया जाए जोर
छतरपुर कलेक्टर पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूलों व आंगनवाड़ियों के माध्यम से 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं का एचपीवी वैक्सीनेशन प्राथमिकता से कराया जाए। वही इस मामले की जानकारी का प्रेस नोट आज 27 मार्च दोपहर करीब 2:30 बजे जनसंपर्क विभाग ने जारी किया है।